फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 वाहनों पर आरटीओ की कार्यवाही, 2.43 लाख मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल में परिवहन विभाग ने बीते एक सप्ताह में 325 वाहनों की जांच की। इसमें 79 वाहनों पर कार्यवाही की गई। इसमें 60 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 19 वाहन बंद किए। इससे विभाग को 2.43 लाख रुपये राजस्व मिला है।
विज्ञापन

अगस्त महीने के पहले सप्ताह में आरटीओ विभाग ने झांसी मंडल के झांसी में 196, जालौन में 93 और ललितपुर में 36 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान झांसी में 37, जालौन में 17 और ललितपुर में छह वाहनों के चालान किए गए। जबकि झांसी में आठ, जालौन में नौ और ललितपुर में दो वाहन बंद किए गए। इस कार्यवाही से विभाग को एक लाख पैंसठ हजार रुपये शमन शुल्क के रूप में तथा 78 हजार रुपये अन्य वाहनों से कागजात की कमी, ओवरलोडिंग और अन्य त्रुटियों के रूप में वसूल की गई। एआरटीओ प्रशासन झांसी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर अभियान एआरटीओ और यात्री कर अधिकारियों के संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें