ट्रेन के चलते ही एक महिला यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला गिर गई और कोच के साथ प्लेटाफार्म पर घिसटने लगी। वहां मौजूद सिपाही नरपाल सिंह की नजर महिला यात्री पर पड़ी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर आरपीएफ के सिपाही नरपाल सिंह चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दरम्यान दोपहर 1.40 बजे गाड़ी संख्या 11123 प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और 2.05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
ट्रेन के चलते ही एक महिला यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला गिर गई और कोच के साथ प्लेटाफार्म पर घिसटने लगी। वहां मौजूद सिपाही नरपाल सिंह की नजर महिला यात्री पर पड़ी। उन्होंने बगैर वक्त गंवाएं महिला यात्री को थाम लिया, जिससे उसकी जान बच गई। अगर जरा सी भी देर हो जाती तो यात्री ट्रेन के नीचे भी आ सकती थी।