फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: आरपीएफ जवान ने महिला को मौत के मुंह से निकाला, ट्रेन के डिब्बे में चढ़ते समय हुआ हादसा

Sat, 22 Jan 2022 10:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

ट्रेन के चलते ही एक महिला यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला गिर गई और कोच के साथ प्लेटाफॉर्म पर घिसटने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर आरपीएफ के सिपाही नरपाल सिंह स्टेशन पर चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दरम्यान दोपहर 1.40 बजे गाड़ी संख्या 11123 प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची और 2.05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन के चलते ही एक महिला यात्री स्लीपर कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिला गिर गई और कोच के साथ प्लेटाफॉर्म पर घिसटने लगी। वहां मौजूद सिपाही नरपाल सिंह की नजर महिला यात्री पर पड़ी। उन्होंने बगैर वक्त गंवाएं महिला यात्री को थाम लिया, जिससे उसकी जान बच गई। अगर जरा सी भी देर हो जाती तो यात्री ट्रेन के नीचे भी आ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें