फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता एक्सप्रेस से 29 किग्रा. चांदी बरामद : 20 लाख से अधिक का माल लेकर जा रहा था यात्री, चेकिंग के दौरान पकड़ा

Sun, 06 Mar 2022 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

समता एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली। एक यात्री के पास भारी मात्रा में चांदी मिली। जिसकी कीमत 20.30 लाख रुपये बताई जा रही है। यात्री को माल के साथ आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी के चलते समता एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली। टीम को जांच के दौरान एक यात्री के पास भारी मात्रा में चांदी मिली। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक समता एक्सप्रेस में जांच कर रही आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने कोच नंबर बी-4 में यात्रा कर रहे लोहा मंडी आगरा निवासी कन्हैयालाल के पास से 29 किलोग्राम चांदी बरामद की। जिसकी कीमत 20 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। 

पूछताछ में यात्री चांदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर यात्री को माल के साथ आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे मामले की पूरी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें