फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सड़क हादसा: उर्स में शामिल होने गए युवक की हादसे में मौत, एक घायल

Sat, 02 Apr 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में तालपुरा के हैवत मार्केट निवासी फरहान (18) पुत्र इरशाद की ललितपुर स्थित शाह बाबा के उर्स से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फरहान अपने दोस्तों के साथ उर्स में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर-रात में उर्स में चादर चढ़ाने के बाद वह रात करीब साढ़े 11 बजे दोस्तों संग वापस लौट रहा था। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में तायलको फाइलिंग कंपनी के पास सड़क किनारे रखे पाइप से उसकी बाइक टकरा गई। 

फरहान एवं उसका साथी सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर एवं हाथ, पांव में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें