फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, नौकरी न लगने से थी दुखी

Sat, 02 Mar 2024 09:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झांसी के चिरगांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा दमकल विभाग से उप निरीक्षक के पद से दो दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी अर्पणा मिश्रा उर्फ हेमू (27) ने बीएससी पास करने के बाद बीटीसी किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश में कुछ समय के लिए संविदा पर टीचर की नौकरी की थी। 

विज्ञापन


पिछले साल बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वह एक नंबर से रह गई थी। अब उसने झांसी में सरकारी स्कूल में आवेदन किया था। शुक्रवार को उसका साक्षात्कार था। इसमें मूल दस्तावेज लेकर जाना था। लेकिन वह दस्तावेज घर पर भूल गई थी, जिसकी वजह से उसका चयन नहीं हो पाया और वह मानसिक अवसाद में चली गई। शुक्रवार रात वह बगैर खाना खाए ही सो गई थी। सुबह जब पिता जगाने पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी एक बहन शिक्षिका है, जबकि दूसरी बहन दरोगा है। वहीं, एक भाई चंड़ीगढ़ से एमटैक की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें