फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः सरकारी बंगले में खोला आलीशान रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चित्रा चौराहा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक सरकारी बंगले में एक व्यक्ति ने आलीशान रेस्टोरेंट खोल लिया है। होटल व रेस्टोरेंट खोलने से पहले रेलवे से कोई अनुमति भी नहीं ली गई। रेलवे ने अब लीज अनुबंध की शर्तों को खंगालना शुरू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। बंगला 99 साल की लीज पर है।
विज्ञापन

रेलवे ने अपने कई बंगलों को लीज पर दे रखा है। इनमें ही कुछ बंगले चित्रा चौराहा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित हैं। यह बंगले आजादी से पहले 99 साल के लिए लीज पर दिए गए थे। लीज का वक्त साल 2035 के करीब पूरा हो जाएगा। एक व्यक्ति ने वाणिज्यिक लाभ के लिए अपने बंगले को होटल व रेस्टोरेंट का रूप दे दिया है। बंगले में शानदार रेस्टोरेंट और कमरे तैयार किए गए है। बंगला परिसर में शानदार गार्डन व पोर्च बनाया गया है। मुख्य द्वार पर बड़ा गेट और गार्ड की तैनाती है। बंगले के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। हालांकि, बंगले के बाहर होटल या रेस्टोरेंट के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। पता चला है कि नवरात्र में ही इसका शुभारंभ हुआ है। इन दिनों रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के बीच यह रेस्टोरेंट चर्चा में बना हुआ है। सूत्रों की माने तो बंगले में वाणिज्यिक गतिविधि शुरू करने से कोई अनुमति नहीं ली गई। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बंगले को 99 साल के लिए लीज पर दिया गया है। अगर कोई लीज अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें