शुक्रवार को कैथोलिक शिक्षण संस्थान ने देश की नई शिक्षा नीति को अल्पसंख्यकों के विरोध में बताया। संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2016 में सुधार की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि एनईपी-2016 में शिक्षा के स्तर में सुधार की जगह व्यवसायीकरण पर जोर दिया गया है। नई नीति अल्पसंख्यक समाज के विरोध में है। इसका लाभ अति विशिष्ट वर्ग के बच्चों को ही मिलेगा, इसमें नैतिक शिक्षा पर कम जोर दिया गया है। उन्होंने प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार व संशोधन की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में फादर डेनिस डिसूजा, सीकेडी एकेडमी के प्रिंसिपल फादर रोनाल्ड, कैथेड्रिल कालेज के प्रिंसिपल फादर के एलएन सुदई, प्रबंधक फादर सहाय आदि शामिल रहे।