झांसी। महाराजा अग्रसेन महाराज की 5,140 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महानगर में वाहन रैली निकाली गई। इसमें समाज के सदस्य अपने अपने वाहनों पर धर्म ध्वज लगाए थे और बडे़ वाहनों पर महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी मां लक्ष्मी व गणेश जी के चित्र विराजमान थे।
क्राफ्ट मेला मैदान में रैली का उद्घाटन श्री रामलला ट्रस्ट एवं अग्रवाल पंचायत के सरपंच अवध किशोर अग्रवाल, सदर बाजार अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, अग्रवाल समाज सेवा समिति सीपरी के अध्यक्ष राम कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन की पूजा कर किया। इस मौके पर ओपी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल कक्का, रमेश चंद्र अग्रवाल झुम्मन, जेपी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन के जीवन एवं उनके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। वाहन रैली कोतवाली, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सदर बाजार, इलाहाबाद बैंक चौराहा, ध्यानचंद स्टेडियम, मिशन कंपाउंड, रानी लक्ष्मीबाई पार्क से होकर मुक्ताकाशी मंच पर समाप्त हुई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। संचालन पूर्व पार्षद तथा सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल गंधी, रज्जू टकसारी, अनूप अग्रवाल, संजय कमरया, महेंद्र चौधरी, गोपाल बंसल, रमेश अग्रवाल, प्रवीण सागर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजीव अग्रवाल लाला आदि मौजूद रहे।
वाहन रैली का स्वागत विभिन्न समाज सेवी समितियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। इनमें युगल विकास संस्थान के अतुल किलपन, पवन सहारा, सुरेश सेलटैक्स ने गंधीगर के टपरा पर, कांग्रेसियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूरन मिश्रा आदि ने मानिक चौक पर, अग्रवाल रॉयल्स के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रामतीर्थ सिंघल के अलावा सर्राफा व्यापार क मेटी, भाजपा महानगर, अग्रवाल अन्न कूट समिति, कमलेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज सदर बाजार, सदर बाजार व्यापार मंडल, गर्ग आभूषण सीपरी, अग्रवाल समाज सीपरी, श्री महाराजा अग्रसेन उत्थान समिति मिशन कंपाउंड आदि संस्थाओं के सदस्यों ने स्वागत किया।