फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में हुआ रिकॉर्ड 106 फीसदी टीकाकरण, प्रदेश में रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना टीकाकरण महाभियान के दौरान शुक्रवार को झांसी में रिकॉर्ड 106 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। लक्ष्य से भी ज्यादा वैक्सीन लगने पर झांसी प्रदेश में अव्वल रहा। 103 फीसदी टीकाकरण के साथ गाजियाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोविड टीकाकरण महाभियान चला। शासन से 36000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य टीमों ने अपने-अपने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन शुरू कर दिया। हर एक साइट के लिए पहले से लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बारी-बारी से लोगों ने टीके लगवाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर 187 और शहरी क्षेत्र में 18 टीमों के सहयोग से जनपद ने बेहतर कार्य करके दिखाया है। सभी बधाई के पात्र हैं। शाम पांच बजे तक का ऑनलाइन 36935 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी। अंत तक 38270 को टीका लग गया। झांसी में लक्ष्य के सापेक्ष 106 फीसदी वैक्सीन लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें