मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में शव सुरक्षित नहीं है। जहर खाकर जान देने वाली छात्रा के कान व पैर पर जख्मों के निशान मिलने के बाद कर्मचारी सकते में आ गए। किसी जानवर के द्वारा ही कान व पैर कुतरने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना पर परिजनों ने आक्रोश जताया। किसी तरह पुलिस व पोस्टमार्टम कर्मियों ने समझाकर शांत कराया। पुत्री के अंतिम संस्कार के बाद पिता मामले की शिकायत करेेंगे।
शुक्रवार को प्रिया के जहर खाने के बाद परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे थेे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे वार्ड नंबर आठ में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौैरान प्रिया की मौैत हो गई थी। खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। उसका शव पुराने पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया था। रात में ही अचानक किसी जानवर ने मृतका का कान व पैर कुतर लिया। शुक्रवार सुबह पंचनामा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी शव लेने पुराने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां मृतका के कान व पैर कुतरे देख घबरा गए। खबर मिलते ही पुलिस व अन्य कर्मचारी भी आ गए। जानकारी लगते ही परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया। किसी तरह पुलिस व कर्मचारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। अंतिम संस्कार करने की वजह से वह शिकायत नहीं कर सके। परिजनों का कहना था कि अंतिम संस्कार के बाद वह मामलेे की शिकायत अधिकारियों से करेंगे।
पुराने पोस्टमार्टम में रखा था शव
पुराने पोस्टमार्टम हाउस मेें पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां अव्यवस्थाएं हावी होने के कारण नए आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया था। बताया गया है कि नया पोस्टमार्टम तैयार होने के बाद पुराने पोस्टमार्टम हाउस में शव रखे जा रहे हैं। प्रिया का शव भी पुराने पोस्टमार्टम में रखा हुआ था और किसी जानवर ने शव को कुतर लिया।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पोस्टमार्टम हाउस में दो माह पहले शव बदले जाने की घटना हो चुकी है। इस घटना ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया था, लेकिन इस घटना के बाद से भी सीख नहीं ली गई। वहीं, पहले भी शव कुतरे जा चुके हैं।
दो कमरे आवंटित हैं
पुराने पोस्टमार्र्टम हाउस का एक कक्ष बिसरा सुरक्षित रखने के लिए पुलिस को आवंटित है। जबकि, दूसरा कक्ष मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इमरजेंसी में मृत्यु हो जाने के बाद शव को रखने के लिए दिया गया है। ऐसे में संभावना जर्ताई जा रही है कि पुराने पोस्टमार्टम हाउस में शव को बॉक्स में न रखकर खुले में रख दिया गया हो। इसी बीच र्कोई जानवर ने उसे कुतर लिया हो।
जब शव पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के सामने आया, तब कान व पैर में कट के निशाने थे। संभावना है कि शव लाने में क्षतिग्रस्त हो गया हो। मामले की जांच कराई जाएगी।
डॉ. सुशील प्रकाश, सीएमओ