फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
farmer hangout
विज्ञापन
टोड़ीफ तेहपुर। निकटवर्ती ग्राम वासार निवासी एक किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि किसान क्रेडिट पर लिए गए कर्ज को न चुका पाने के कारण खुदकुशी की है। राजस्व विभाग के अफसर व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मनोहर पुत्र घुरके आर्य ने शक्रवार को दिन में 11 बजे के लगभग मौजा मवई में अपने खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
मृतक किसान के पुत्र कौशल किशोर और प्रकाश ने बताया कि उनके पिता के पास तीन एकड़ के लगभग मोजा मवई में जमीन थी, उक्त जमीन पर प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक उल्दन से ढाई लाख रुपये का किसान क्त्रस्ेडिट कार्ड बनवा कर कर्जा ले रखा था। दैवी आपदाओं के चलते हर वर्ष फ सलों की क्षति होने से बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता सताती रहती थी। आज सुबह प्रतिदिन की भांति उनके पिता खेत पर गए। खेत पर लगे बबूल के पेड़ की डाल पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। खेतों पर बकरियां चारा रहे लोगों ने आकर बताया कि उनके पिता पेड़ पर लटक रहे हैं। तत्काल लोग खेत पर पहुंचे जहां उनके पिता ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। तत्काल मृतक के पुत्र ने थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे थाना उपनिरीक्षक शशिकांत चौहान ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर चोड़ीफतेहपुर का कहना है कि राजस्व अफसरों को सूचना दी गई है जांच के बाद ही यह तय होगी कि खुदकुशी का कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें