झांसी। सालों से गुमनामी के अंधेरे में खोए लोगों को सरकार द्वारा राशन मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए ऐसे लोगों को चिह्नित कर नगर निगम द्वारा सूची को तैयार किया जा रहा है। सूची तैयार होेते ही सभी के आधार कार्डों को बनाकर राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
योजना के तहत अनाथालयों में रहने वाले, सड़कों पर पन्नी बीनने वाले, भीख मांगने वाले, आश्रय स्थल में रहने वाले, धार्मिक स्थलों पर निवास करने वाले, सड़कों अथवा पार्क के इर्दर्गिद रहने वाले लाभान्वित होंगे। सरकार द्वारा उन्हें भी राशन मुहैया करने की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत सर्व प्रथम इन लोगों को चिह्नित कर आधार कार्ड बनाया जाएगा। आधार कार्ड बनने के बाद इनके राशन कार्डों को जारी किया जाएगा। वहीं गैर सरकारी संगठन, स्वैछिक संगठनों के साथ ही आम जन मानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 18001800150 पर भी सूचना को दी जा सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बेघर परिवारों को भी सरकार द्वारा राशन मुहैया करने की योजना को तैयार किया गया है।