फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंगरा के पशु चिकित्सालय में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। विकासखंड बंगरा स्थित पशु चिकित्सालय में बारिश के पानी से जलभराव हो गया है। खंड विकास कार्यालय परिसर के समीप बने इस चिकित्सालय के सभी कमरों में पानी भरा हुआ है। इससे पशुओं के इलाज में चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दवा भंडारण कक्ष से लेकर चिकित्सक कक्ष और अन्य पांच कक्षों में पानी भरा हुआ है। पशु विभाग के कर्मचारियों को इस समस्या से निपटने में बहुत कठिनाई हो रही है। पशु चिकित्सक सोनम दीक्षित, सुनील कुमार बाबू, प्रियांशु और मीना समेत अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वर्षा का पानी भरने से सभी कक्ष डूब जाते हैं। कर्मचारियों को अस्पताल के अंदर बैठने में भी बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारियों ने जलभराव का कारण हाईवे की सड़क निर्माण कंपनी पीएनसी को बताया। उनके अनुसार, कंपनी को यहां से निकलने वाले नाले के निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी। कंपनी ने इस कार्य में लापरवाही बरती है। इसी कारण वर्षा का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। ब्लॉक परिसर का पूरा पानी पशु चिकित्सालय के भवनों में भर जाता है। विगत कई वर्षों से पशु अस्पताल के हालात बहुत खराब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें