फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर रहे बारिश के हालात, झांसी में 65 फीसदी गिर चुका है पानी

विज्ञापन
rain in jhansi
विज्ञापन
झांसी। कुछ समय पहले तक झांसी समेत बुंदेलखंड में सता रहा सूखे का डर अब कम होता जा रहा है। अगस्त तक होने वाली मानसूनी बरसात के मुकाबले जिले में अब तक 65 फीसदी पानी गिर चुका है। जबकि, यह महीना खत्म होने में अभी पूरा एक सप्ताह बचा हुआ है। मौसम विभाग का आगे भी अच्छी बरसात का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

जून और जुलाई में झांसी समेत बुंदेलखंड के लिए बहुत भारी गुजरा। औसत से लगभग आधी वर्षा होने की वजह से सूखे का डर सताने लगा। अगस्त से कुछ उम्मीद जगी तो शुरूआती दो सप्ताह में वो भी धुंधली होने लगी। हालांकि, पिछले दस दिनों से हालात सुधरे और झमाझम बरसात शुरू हो गई। मौजूदा समय में बारिश के आंकड़े झांसी में काफी सुधर गए हैं। जिले में अब तक 424 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जो कि अगस्त तक होने वाली औसतन बारिश की तुलना में 65 फीसदी है। चूंकि, अभी अगस्त महीना बीतने में एक सप्ताह बचा हुआ है, ऐसे में यह आकड़ा और सुधर सकता है। सितंबर में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
अब धान को भी मिल रहा अच्छा पानी
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से झमाझम बरसात होने से फसलों को अच्छा पानी मिल रहा है। पानी न गिरने से सबसे खराब हालात झांसी के हो गए थे। अब धान की फसल को भी पर्याप्ता पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानिए
- जून में औसतन वर्षा 73.3 मिलीमीटर की तुलना में 76 एमएम हुई।
- जुलाई में औसतन बारिश 296.4 के मुकाबले 125 एमएम पानी गिरा।
- अगस्त में 278.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, अब तक 223.03 वर्षा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें