फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आए रेल अफसर, ट्रेनों के गंदे कोचों को कराया साफ

विज्ञापन
Railway officers swung into action, got dirty coaches of trains cleaned
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के दौरान ट्रेनों में भी सफाई होना शुरू हो गई है। रेल अफसरों के हरकत में आने के बाद मंगलवार को स्टेशन पर आईं कई ट्रेनों के कोचों में फैली गंदगी को साफ कराया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 सितंबर के अपने अंक में प्रकाशित किया था कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। पखवाड़े के दौरान स्टेशन बिल्डिंग, कार्यालय, परिसर, प्लेटफार्म, ट्रेनों में साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झांसी स्टेशन के सभी प्लेटफार्म और अन्य स्थान साफ-सफाई से चमचमा रहे हैं। जबकि ट्रेनों के अंदर जगह-जगह गंदगी दिखाई दे रही है। मुसाफिरों को गंदगी और बदबू के बीच सफर करना पड़ रहा है। इससे पखवाड़े का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। पंजाब मेल, पुणे जम्मूतवी, निजामुद्दीन विशाखापट्नम एक्सप्रेस के कोचों में फैली गंदगी को भी तस्वीरों में दिखाया गया। इस मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
मंगलवार को स्टेशन पर आईं पंजाब मेल, पुणे जम्मूतवी, साबरमती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक ट्रेनों में साफ-सफाई की जांच कराई गई। जिन कोचों के शौचालय, वॉशबेसिन, बर्थ के नीचे, दरवाजे के आसपास गंदगी फैली थी, उसे कर्मचारियों से साफ कराया गया।

Railway officers swung into action, got dirty coaches of trains cleaned

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें