तेज बहादुर सिंह साथियों संग जेल से हुए रिहा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव को रिहा कर दिया गया है। दरअसल, पुष्पेंद्र एनकाउंटर के बाद उसके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग पर धरने पर बैठे तेज बहादुर समेत 39 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
शुक्रवार को तेज बहादुर और उनके साथियों को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आकर तेज बहादुर ने कहा कि हमने पुष्पेंद्र के परिवार को न्याय दिलाने के लिय जो प्राण लिया है, वो पूरा कराकर ही दम लेंगे।
जेल से रिहा होकर तेजबहादुर सीधे चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर गए और उनको हार फूल माला पहनाई। साथ ही प्रण किया कि जब तक पुष्पेंद्र यादव को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब लगातार मोठ में मैं और मेरे साथी धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। चाहे इसके लिए मुझे बार-बार जेल जाना क्यों न पड़े।
गौरतलब है कि शनिवार रात दुस्साहसिक तरीके से मोंठ थाने के इंस्पेक्टर पर हमला करने के बाद कार लूटकर भागने वाले पुष्पेंद्र यादव को गुरसराय थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।