फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ललितपुर आएंगी प्रियंका, किसानों के परिजनों से मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर में खाद का संकट सियासी मुद्दा बन गया है। अब शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ललितपुर पहुंचेंगी। वह मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात करेंगी। उनके आने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ललितपुर में खाद के लिए लाइन में खड़े-खड़े एक किसान की मौत होने और दूसरे के सुसाइड कर लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को प्रियंका गांधी ललितपुर पहुंचेंगी। प्रियंका के कार्यक्रम को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं के मुताबिक प्रियंका सुबह सात से आठ बजे के बीच ललितपुर पहुंच जाएंगी। किसान परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटेंगी। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें