फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह दोगुने हो जाएंगे फोरलेन से सटी जमीनों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निर्माणाधीन झांसी-खजुराहो फोरलेन से सटी जमीनों के दाम इसी माह दोगुने होने जा रहे हैं। इसके लिए निबंधन विभाग की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गईं हैं। ढाई हजार जमीनें चिह्नित भी कर ली गई हैं, जिनके सर्किल रेट बढ़ाए जाने हैं।
विज्ञापन

निबंधन विभाग द्वारा हर साल जमीन के सर्किल रेट (सरकारी दर) में फेरबदल किया जाता है। इसके जरिए जमीन के सर्किल रेट उसकी बाजारू कीमत के अनुसार तय किए जाते हैं। इस साल सितंबर माह में इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। इसके लिए निबंधन विभाग की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। जिले के सभी छहों सब रजिस्ट्रारों से रिपोर्ट ले ली गई है। विभाग के अनुसार जिले में इस बार सर्किल रेट में सामान्य तौर पर बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। नई बनी सड़क से सटी जमीनों की कीमतों में ही इजाफा किया जा रहा है। झांसी से खजुराहो तक फोरलेन का निर्माण पूरा होने को है। जिले में ये सड़क झांसी के दिगारा से मातन मंदिर के पास से शुरू होकर बरुआसागर, मऊरानीपुर होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचती है। झांसी जिले की सीमा में इस सड़क के इर्दगिर्द तीन दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। इनमें से ढाई हजार जमीनें फोरलेन से एकदम सटकर हैं। इनमें से खेती की कई जमीनों पर प्लाटिंग का काम शुरू हो गया है। जबकि, इनके सर्किट रेट कृषि भूमि के अनुसार तीन से पांच हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बने हुए हैं। निबंधन विभाग इन जमीनों के सर्किल रेट दोगुने दस हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक तय करने जा रहा है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट झांसी सदर के सब रजिस्ट्रार प्रथम को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और इसके बाद नए सर्किल रेट का निर्धारण कर दिया जाएगा।
झांसी-खजुराहो फोरलेन से सटे ढाई हजार गाटा चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके सर्किल रेट में लगभग दोगुने करने की तैयारी है। इनमें से कई जमीन ऐसी हैं, जिन पर प्लाटिंग तक की जा रही है। इनके सर्किल रेट बाजारू कीमत के अनुसार तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें