फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की यूपी फतह की तैयारी, झांसी में बनेंगे 20 हजार पन्ना प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कई राज्यों में पन्ना प्रमुख का फार्मूला सफल होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में इसके प्रयोग पर भारतीय जनता पार्टी काफी जोर दे रही है। झांसी की चारों विधानसभा को मिलाकर लगभग 20 हजार पन्ना प्रमुख भाजपा तैयार करेगी। यदि किसी बूथ पर चार या उससे ज्यादा पदाधिकारी होंगे तो बूथ समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा ने कई राज्यों में बूथ समिति से एक स्टेप आगे बढ़कर पन्ना प्रमुख तक जिम्मेदारियां तय कर दी थी। यह प्रयोग बेहद कारगर रहा। अब उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार प्रदेश में भी इसी फार्मूले पर जोर देते हुए भाजपा चुनाव में उतरने जा रही है। पन्ना प्रमुख बनाने का काम जल्द ही शुरू भी होने जा रहा है। झांसी की चारों विधानसभा को मिलाकर करीब 1723 बूथ हैं। इसमें सर्वाधिक 471 बूथ मऊरानीपुर विधानसभा में हैं। जबकि, गरौठा विधानसभा में 450, सदर विधानसभा में 417 और बबीना में 385 बूथ हैं। एक बूथ पर औसतन 900 वोटर होते हैं। वोटर्स वाले एक पन्ने की जिम्मा रखने वाले करीब 20 हजार पन्ना प्रमुख भाजपा जिले की सभी विधानसभा के लिए तैयार करेगी। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। किसी बूथ पर चार पदाधिकारी होंगे, तो बूथ समिति बनेगी।
क्या होते हैं पन्ना प्रमुख
पन्ना मतलब पेज यानी वोटर लिस्ट का एक पेज, जिसके लिए बीजेपी पन्ना प्रमुख बनाती है। हर राज्य में वोटर लिस्ट के हर पेज के लिए बीजेपी का एक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख होता है। एक पन्ने में करीब 30 वोटर्स के नाम होते हैं। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अपने पन्ने में दर्ज वोटर्स से संपर्क करने की होती है। इनसे संपर्क कर बीजेपी का पक्ष बताने और पार्टी के प्रत्याशी को वोट करने के लिए मनाने की जिम्मेदारी भी होती है। पोलिंग वाले दिन भी बीजेपी हर पन्ना प्रमुख से चेक करती रहती है कि उनकी जिम्मेदारी वाले पन्ने से कितने लोग वोट डालने गए। पोलिंग के दिन सुबह से ही पन्ना प्रमुखों वोट डलवाने के लिए जुट जाते हैं।
विज्ञापन

पन्ना प्रमुख का कांसेप्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की देन है। इसके जरिए पार्टी को कई राज्यों में सफलता मिली। झांसी की सभी विधानसभा में पन्ना प्रमुख बनाने का काम जल्द शुरू होगा। कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से फिर 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। - सुधीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें