फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम, धोखा और खुदकुशी...बस इतनी भर रही पिंकी उर्फ रिया की प्रेम कहानी

विज्ञापन
रिया (फाइल फोटो) - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
प्रेम, धोखा और खुदकुशी...बस इतनी भर रही पिंकी उर्फ रिया की प्रेम कहानी
विज्ञापन

झांसी। प्रेम किया, धोखा मिला तो खुदकुशी कर ली। बस इतनी भर रही पिंकी उर्फ रिया की प्रेम कहानी। पिंकी ने दो दिन पहले शहर की अंसल कालोनी में एक फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। पिंकी को पहले आगरा का बताया जा रहा था लेकिन बुधवार को जब उसके घर वाले पहुंचे तो पता चला कि वह फिरोजाबाद की रहने वाली थी। झांसी में वह दो दिन पहले आई थी। यहां उस युवक के भाई का जन्मदिन था जिसके साथ वह घर बसाने का ख्वाब देख रही थी। पुलिस ने भी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
मंगलवार को नबाबाद थाना इलाके की अंसल कॉलोनी के एक फ्लैट में एक युवती की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली थी, उस वक्त पहचान आगरा के मुरली नगर निवासी विनोद की पुत्री रिया के रूप में की गई थी। लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पड़ताल में सामने आया था कि रिया की छनियापुरा निवासी योगांश उर्फ सनी राय से शादी तय हुई थी। सनी घर से अलग किराये का फ्लैट लेकर रहने लगा था। सोमवार को सनी के भाई का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए रिया आगरा से झांसी आई थी। रात में वो सनी के साथ फ्लैट में ही रही थी। सुबह सनी किसी काम से बाहर चला गया और जब दोपहर में लौटा तो युवती का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जानकारी होने पर बुधवार को युवती के परिजन झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि युवती की रिया नाम से दूर-दूर तक कोई पहचान नहीं है और न ही वो आगरा की रहने वाली है। बल्कि, उसका नाम फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी विनोद की पुत्री पिंकी है। पिंकी सोमवार को सनी के बुलावे पर उसके भाई के जन्मदिन पर झांसी आई थी। उन्हें नई मालूम था कि पिंकी का ये सफर आखिरी होगा। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सनी राय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सुसाइड के बाद पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में युवती के सामान के साथ कुछ कागजात मिले थे। इनमें से एक कागजात में उसका नाम रिया दर्ज था। ये नोटिस था जो पहले उसने सनी को भेजा था। इसी आधार पर उसकी पहचान रिया नाम से की गई थी। जबकि, पिंकी नाम का कोई दस्तावेज उसके पास नहीं था।
तीन साल पहले ग्वालियर में हुई थी पहली मुलाकात
झांसी। पिंकी की सनी से पहली मुलाकात तीन साल पहले ग्वालियर में हुई थी। दोनों ही एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी और मिलने जुलने का सिलसिला चल पड़ा था। चूंकि, पिंकी फिरोजाबाद की जगह आगरा में रहने वाली अपनी बहन के पास ज्यादा रहती थी, ऐसे में सनी अक्सर उससे मिलने आगरा जाता था। बाद में पिंकी भी दो-तीन बार झांसी आई। दोनों के बीच के संबंध काफी आगे निकल गए थे। झांसी आने पर पिंकी को परिवार में में किसी की रोकटोक का सामना न करना पड़े, इसके लिए सनी ने अंसल कॉलोनी में अलग से एक फ्लैट किराये पर ले लिया था।
पहले दोस्ती, फिर प्यार और बाद में दगा
झांसी। पिंकी की सनी से शुरूआत में दोस्ती हुई थी, जो थोड़े ही वक्त में प्यार में बदल गई थी। सनी ने पिंकी को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने स्वीकार कर कर लिया था। दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। समय गुजरता जा रहा था। पिंकी सनी पर शादी का दबाव डालने लगी थी, लेकिन सनी अपने कदम लगातार पीछे खींचता जा रहा था। इसकी भनक पिंकी को भी हो गई थी। शादी के मसले पर दोनों के बीच अनबन होने पर पिंकी ने 30 मई 2021 को आगरा के थाना ताजगंज में सनी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उसने बताया था कि शादी का झांसा देकर सनी लंबे समय तक उससे शारीरिक संबंध बनाए रहा। तीन-चार महीने अपने साथ झांसी में भी रखा और बाद में ड्राइवर के साथ आगरा भेज दिया। रास्ते में ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हकरत की और बाद में रूम पर अकेला छोड़कर चला गया। हालांकि, इसके बाद पिंकी और योगांश के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद ही पिंकी सोमवार को झांसी आई थी।
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ उस रात कि दे दी जान?
झांसी। शादी को लेकर पिंकी और सनी के बीच की खटास खत्म हो चुकी थी। यही वजह थी कि सनी के बुलावे पर पिंकी तुरंत झांसी चली आई थी। यहां आकर दोनों के बीच कोई तकरार नहीं हुई। रात में दोनों एक ही फ्लैट में सोये और मंगलवार को सुबह उठकर सनी किसी काम से बाहर चला गया। दोपहर में वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती हुई मिली। उस रात उन दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि अगले ही दिन पिंकी ने फांसी लगाकर जान दे दी? इस गुत्थी का सुलझना अभी बाकी है। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।
वर्जन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जा चुका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें