फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब कहीं से नहीं मिली मदद तो युवती ने मेनका गांधी से लगाई गुहार, एक फोन पर पुलिस ने खोज निकाले कुत्ते

Fri, 08 Jan 2021 06:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर क्षेत्र से लापता छह कुत्तों को खोजने के लिए एक युवती और एनजीओ को सांसद मेनका गांधी की मदद लेनी पड़ी। जानकारी मिलते ही मेनका गांधी ने प्रेमनगर पुलिस को फोन किया। हरकत में आई प्रेमनगर और डायल 112 पुलिस ने दो घंटों में ही कुत्तों को खोज निकाला।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी सीटीआई महेश प्रसाद कुशवाहा की पुत्री वर्षा कुशवाहा पशु प्रेमी हैं। वर्तमान में उनके घर के बाहर कई कुत्ते पले हैं। इनकी वह देखरेख करने के साथ ही कुत्तों का पूरा ख्याल रखती हैं। मंगलवार की शाम मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने कुत्तों को दूसरे स्थान पर छोड़ आए थे। इससे वह आहत हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी कुत्तों का पता नहीं चल सका।

परेशान होकर बृहस्पतिवार को उन्होंने जीव आश्रय समिति की अध्यक्षा मिनी खरे से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के मोबाइल पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद मेनका गांधी ने प्रेमनगर पुलिस को फोन किया। फोन आते ही प्रेमनगर पुलिस के साथ डायल 112 भी अलर्ट हो गई। थाने के दरोगा के साथ डायल 112 पुलिस मोहल्ले में पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के बाद वर्षा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने कुत्तों को छोड़कर आए थे। बृहस्पतिवार की रात मोहल्लेवालों को साथ लेजाकर पुलिस कुत्ते खोजने में जुट गई। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने दूसरे मोहल्ले से कुत्तों को बरामद किया। कुत्ते मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद कुत्तों को वर्षा के घर के बाहर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें