फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से हटा दिए परिवार के सदस्यों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटाए जाने से कार्डधारक परेशान बने हुए हैं और वह कोटेदार एवं दलालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कार्डधारकों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। नगर में अधिपात्र गृहस्थी कार्डधारकों के राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटा दिए गए। कई कार्डधारकों के राशन कार्ड में केवल महिला मुखिया का ही नाम अंकि त है बाकी परिवार के सभी सदस्यों के नाम हटा दिए गए। कार्डधारकों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार राशन विक्रेता के पास सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध कराई गई। लेकिन इसके बाद भी उनके कार्ड से परिवार के सदस्यों के नाम हटा दिए गए, कार्डधारकों ने राशन विक्रेता एवं विभाग पर सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। इस समस्या से कार्डधारक परेशान हैं। कई गरीब परिवार जो कि प्रतिमाह मिलने वाले राशन से ही पूरे माह का गुजारा करते थे लेकिन उन्हें केबल एक ही यूनिट का पांच किलो राशन दिया जा रहा है। जिससे उनके परिवार का एक माह तक कैसे गुजरा होगा यह समस्या गरीब परिवारों के समक्ष बनी हुई है। इस समस्या से दर्जनों गरीब परिवार पीड़ित हैं सभी ने जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के दर्जनों गरीब परिवारों के राशनकार्ड से यूनिट को हटाया गया है। इस संबंध में पूर्ति विभाग के अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कार्डधारकों के परिवार के सदस्यों के नाम शामिल कर उन्हें पूरा राशन दिलाया जाया। जिससे उन्हें राहत मिल सके। - महेश यादव, अध्यक्ष, नगर पंचायत एरच
पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशनकार्ड धारक में किसी भी कार्ड धारक के यूनिट हट गए तो वह अपने परिवार के सदस्यों का ब्योरा ऑनलाइन कराकर कार्यालय में जमा करे। जिससे उनके राशन कार्ड में उन्हें शामिल किया जा सके। - आदित्य कुमार, पूर्ति निरीक्षक, गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें