फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करते पुलिस वाले हो रहे बीमार, झुलस रही स्किन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गर्मी में जब लोग दोपहर में अपने घरों में एसी और कूलर में आराम से बैठे होते हैं, तब कड़ी चिलचिलाती धूप में शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पसीना बहाते दिखते हैं। यूं तो यह उनकी ड्यूटी है, लेकिन इन दिनों यह भीषण गर्मी पुलिस को बीमार कर रही है। धूप इनकी पूरी स्किन को झुलसा रही है। ड्यूटी के साथ-साथ ये डॉक्टरों के पास भी दौड़ लगा रहे।
विज्ञापन

झांसी में इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है। मार्च की शुरूआत से ही तापमान बढ़ा हुआ चल रहा है। अप्रैल शुरू होते ही वातावरण में नमी भी काफी कम हो गई है। ऐसे में सुबह 10 बजे से ही धूप की तपिश लोगों को झुलसा रही है। अब ऐसी गर्मी में जहां जरा देर के लिए घर से काम को निकला आम आदमी धूप में बिलबिला है, तो सोचिए उन पुलिस वालों का हाल क्या है जो लगातार आठ-आठ घंटे कड़ी धूप में चौराहों पर ड्यूटी कर रहे हैं। धूप इनका चेहरा ही नहीं, हाथ और शरीर भी झुलसा रही है। शरीर में चक्कते, झाइयां, जलन, दाद, मुहासे हो रहे हैं। लगातार धूप में रहने और गर्मी में पसीना निकलने के कारण इन्हें डिहाईड्रेशन, चक्कर आना, डायरिया, बुखार और आंखों में जलन की समस्या हो रही है।
झांसी। शहर में ग्वालियर रोड क्रॉसिंग, बीकेडी चौराहा, इलाइट, जेल चौराहा, कचहरी, हैवट मार्केट, बस स्टैंड, गोविंद चौराहा, चित्रा चौराहा, रस बहार चौराहा, मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज बाईपास समेत रिसाला चुंगी आदि चौराहों व तिराहों पर सिपाही, कांस्टेबल, पीआरडी जवान और ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा चौराहों की व्यवस्था में लगी मिलती है। बस स्टैंड के पास तपती धूप में ड्यूटी कर रहे विजय सिंह, मनोज कुमार और संतोष कुमार को देखकर यात्री बोले कि चौराहों पर पुलिस के लिए भी छांव वाले शेड बनने चाहिए, क्योंकि धूप हो या बारिश इन्हें तो नौकरी करनी ही है। जेल चौराहे पर पीआरडी जवान ओमहरि और इलाइट पर सुनील कुमार, चंदन व मुकेश खरे धूप में पसीना बहाते मिले।
विज्ञापन

झुलस रही स्किन, दाद और जलन की भी समस्या
कड़ी धूप में पुलिस वालों को स्किन संबंधी कई समस्याएं हो रही हैं। रोज ऐसे दो-तीन केस आ रहे हैं। इनकी स्किन झुलस रही है। लगातार धूप में रहने और मोटे कपड़े की वर्दी पहनने से इन्हें पसीना भी खूब आता है, इस कारण से शरीर व आंखों में जलन, अंदरुनी अंगों में दाद की समस्या भी हो रही है। बाल झड़ना, डिहाईड्रेशन, डायरिया और चक्कर व बुखार की दिक्कत सामने आ रही। जरूरी है कि खूब पानी पीएं, गमछा ओढ़ें या गोल टोपी लगाएं। डॉक्टर से बात करके सनस्क्रीन का उपयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. प्रतीक शिवहरे-चर्म रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें