फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति और कंपनी की फरार एमडी की तलाश पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। परिवहन विभाग की ओर से वाहन फिटनेस केंद्र संचालित करने वाली कंपनी की मालकिन एवं उसके पति की तलाश में पुलिस ने रविवार को भी छापा मारा, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। उनकी लोकेशन तलाशी जा रही है। पुलिस टीम को मुरैना भी भेजा जाएगा।

अंबावाय स्थित स्वचलित परीक्षण सेंटर (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) में फिटनेस का काम मुरैना की नारायणी टेक्नोलॉजी कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन कंपनी ने फिटनेस के नाम पर पैसों की वसूली शुरू कर दी। विरोध करने वालों को धमकाया जाता था। इस मामले में सीपरी बाजार थाने में कंपनी की एमडी नेहा सिंघल, उसके पति कुंज बिहारी अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ रंगदारी, अवैध वसूली समेत अन्य आरोप में परिवहन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को ही पुलिस ने दबिश देकर आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एमडी एवं उसका पति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उनकी लोकेशन भी पुलिस को नहीं मिल रही। रविवार दोपहर पुलिस उनको तलाशते हुए फिटनेस सेंटर समेत सीपरी बाजार में रहने वाले उनके दो रिश्तेदारों के घर पहुंची। यहां तलाशने पर भी दोनों का सुराग नहीं मिला। पुलिस को मुरैना भी भेजा जाएगा। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें