एक महिला को किराये पर घर देना महंगा पड़ गया। किरायेदार अपराधी निकला और उसने घर में जुआ और सट्टा खिलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में तहसील के पीछे रहने वाली प्रेमलता पटेल ने बताया कि उनके पति प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और वह अक्सर बाहर रहते हैं। उन्होंने अपने घर के एक कमरे को लकारा निवासी जनमेश गुर्जर को किराये पर दे रखा है। जनमेश ने उनके घर में जुआ और सट्टा खिलाना शुरू कर दिया। पता लगा कि वह अपराधी है। घर खाली करने को कहा तो वह धमकी देने लगा। बुरी नियत से पकड़ लिया और बलात्कार करने की धमकी दी। डायल 100 पर सूचना देने पर सिपाही आए, लेकिन सिपाहियों के सामने ही उसे धमकाया। बच्चों को मारने की धमकी दी। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।