फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुरानी साल की रात पुलिस ने काटे एक हजार चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीती साल की आखिरी रात सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व दुपहिया पर तीन सवारी करने वालों पर पुलिस की नजर रही। इस दरम्यान एक हजार वाहन चालकों के चालान काटे गए।
नई साल के आने की खुशी में लोग सड़कों पर हुड़दंग न करें और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, इसके लिए पुलिस की ओर से रविवार की रात सड़कों पर जगह-जगहे चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। इसके अलावा रात आठ बजे से लेकर एक बजे तक वाहनों की सघन जांच भी की गई। इस दरम्यान एक हजार वाहनों के चालान काटे गए। इनमें से लगभग तीन सौ चालान नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात सभी चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग की थी। इस दरम्यान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर लगभग एक हजार वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें