इंट्रो : नए साल की शुरुआत हड़ताल के साथ हुई। हिट एंड रन कानून में हुए संशोधन के विरोध सुबह ट्रक चालकों ने हाईवे पर जगह-जगह जाम लगा दिया। इसके बाद बस चालकों ने भी बसों के पहिये थाम दिए। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। कोहरे और सर्दी के सितम के बीच करीब 12 हजार यात्री बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते नजर आए। बस स्टैंड पर कोई भी बस आती दिखती तो यात्री दौड़ पड़़ते, लेकिन बस चालक के आगे न जाने की बात सुनकर मायूस हो जाते। तमाम यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां भी कोहरे के मार के चलते ट्रेन की लेटलतीफी ने परेशानी बढ़ाई। इसके बाद यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
-
पहली खबर
ट्रक चालकों ने झांसी-शिवपुरी हाईवे को किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हिंट एंड रन कानून में कड़े प्रावधान जोड़े जाने के विरोध में सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे ट्रक चालकों ने झांसी-शिवपुरी हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही, लेकिन चालक सड़क पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़े कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस एक जगह जाम खुलवाती, तो ट्रक चालक कुछ दूरी पर फिर से जाम लगा देते। तकरीबन चार घंटे तक यही स्थिति बनी रही। दोपहर एक बजे बाद शिवपुरी हाईवे का यातायात सामान्य हो पाया। इसी बीच ट्रक चालकों ने ग्वालियर हाईवे पर पाल कॉलोनी, कानपुर हाईवे पर मेडिकल बाईपास तिराहा समेत अन्य स्थानों पर जाम लगाया, जिसे खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जाम की वजह से महानगर के भीतर की यातायात व्यवस्था भी चरमराई रही। खासतौर पर जेल चौराहे से मेडिकल बाईपास तक वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से ट्रांसपोर्टरों के गोदामों में लगभग 50 करोड़ का माल फंसकर रह गया।
दूसरी खबर
रोडवेज की 111 और 450 निजी बसें नहीं चलीं
झांसी। बस चालकों की हड़ताल के चलते 450 निजी और रोडवेज की 111 बसें न चलने से यात्रियों का बुरा हाल बना रहा। कड़ाके की ठंड के बीच यात्री बस अड्डों पर घंटो बसों के इंतजार में बैठे रहे। बाद में उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया। बसें न चलने की वजह से 12 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
000000
फोटो
ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से माल की लोडिंग नहीं हो पा रही है। इससे झांसी में संचालित लगभग एक सैकड़ा ट्रांसपोर्ट के पास लगभग पचास करोड़ रुपये का माल फंसकर रह गया है। चालकों से बात की गई है, लेकिन फिलहाल वे मानने को तैयार नहीं हैं।
- गुरुदीप सिंह चावला, अध्यक्ष-बुंदेलखंड ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
000000
फोटो
ड्राइवर ट्रक चलाने के लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने ट्रक खड़े कर चाबी ऑपरेटरों को सौंपी दी है। इससे झांसी में लगभग 500 ट्रक खड़े हुए हैं। इससे ट्रक ऑपरेटरों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन फिलहाल कोई रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है।
- बहादुर सिंह परिहार, अध्यक्ष-झांसी ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन
व्हाट्सएप पर बुना गया हड़ताल का ताना-बाना
ट्रक ड्राइवरों द्वारा हड़ताल का ताना-बाना पिछले तकरीबन एक सप्ताह से बुना जा रहा था। ट्रक ड्राइवरों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर हड़ताल को लेकर लगातार संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा था। इसके बाद सोमवार को चालक हड़ताल पर चले गए और उन्होंने ट्रकों को खड़ा कर दिया। इसके बाद बस चालक भी हड़ताल में शामिल हो गए।
0000000
मारपीट पर भी रहे उतारू
हड़ताल के दौरान कुछ ट्रक चालक मारपीट पर भी उतारू हो गए। उन्होंने बस चालकों को धमकाया और बसों को खड़ी न करने पर तोड़फोड़ करने की चेतावनी दी। इसके अलावा सवारियां ढो रहे कुछ ऑटो चालकों से भी मारपीट की गई।
0000000
सुबह बसों का संचालन कराने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम होने की वजह से सिर्फ नौ बसें ही चल पाईं। साथ ही तोड़फोड़ की आशंका के चलते बसों के चलाने में हाथ पीछे खींच लिए। - संतोष कुमार एसएम, रोडवेज
0000000
रोडवेज चालकों ने आत्मरक्षा के कारण बसों का संचालन रोक दिया है। चालकों या सवारियों को किसी तरह की हानि न हो, ऐसे में उन्होंने बसें चलाने में असमर्थता जाहिर की है। - विजय नारायण शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ
000000
प्राइवेट बसों के चालकों ने हड़ताल कर दी है। इससे बसों का संचालन नहीं हुआ है। चालकों को समझाया जा रहा है। लेकिन, अभी वे मानने को तैयार नहीं हैं। - अनूप यादव, अध्यक्ष-जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन
0000000
परेशान हुए यात्री....
सुबह से बसों का इंतजार कर रहे हैं, नौगांव जाना था, लेकिन कोई बस नहीं मिल रही है। - विमला देवी
दादी के साथ आए थे, शादी से लौटे हैं, अब घर जाना है, लेकिन कैसे जाएं पता ही नहीं। - मान्या
गुरसराय जाना था, न तो रोडवेज की बस मिल रही है न ही प्राइवेट बस मिल रही है। - गीता गुरसराय
लखनऊ के लिए निकलना था, मैं और मेरी पत्नी दोनों परेशान हो रहे हैं। - अरहब बक्श
000000
बस अड्डे पर चोरी हुआ बैग
बसों का संचालन ठप रहने की वजह से सोमवार को बस अड्डे पर दिन भर यात्रियों का जमावड़ा रहा। इसी बीच वहां चोर भी सक्रिय रहे। बंगलुरु से झांसी आए रविप्रकाश त्रिपाठी को गोरखपुर जाना था। ट्रेन लेट होने पर वे बस स्टैंड चले गए। यहां वह बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उनके दो बैग चोरी हो गए, जिनमें साठ हजार रुपये का सामान और नकदी रखी हुई थी। रविप्रकाश ने बताया कि अब उनके पास घर जाने तक के पैसे नहीं बचे हैं।
कहते हैं आंकड़े
500 ट्रकों के थमे रहे पहिये
550 बसें नहीं चलीं
50 करोड़ का माल अटका
12 हजार यात्री हुए परेशान