फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जानलेवा हमला करने के आरोप में दो छात्र नामजद, सीनियर छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 09 Oct 2024 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र साहिल सिंह ने कल पुलिस को बताया था कि बीयू के छात्र ऋषि साहू एवं उमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रैगिंग की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा हमले के आरोप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दो छात्रों समेत छह अज्ञात के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल सीनियर छात्र जूनियरों पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हुई। पहले पुलिस जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को राजी नहीं हुई लेकिन, सीनियर छात्र इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। 

विज्ञापन


मंगलवार देर-शाम तक छात्र इस बात को लेकर हंगामा करते रहे थे। आखिरकार पुलिस को उन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस अफसरों के मुताबिक फिर से सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जाएगी। मामला सही न होने पर विवेचना के दौरान यह धाराएं हटा दी जाएंगी।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र साहिल सिंह ने कल पुलिस को बताया था कि बीयू के छात्र ऋषि साहू एवं उमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रैगिंग की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सीने से तमंचा सटाकर गोली चला दी लेकिन, फायर मिस हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी छात्रों ने उसे एवं उसके भाई को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है छानबीन के दौरान फायरिंग की बात गलत निकली। मामले की विवेचना कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें