फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शारदामाता को भेंट की 108 मीटर लंबी चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पंचमी पर क्षेत्र में हुए धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

फोटो-36
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। दुर्गा पंडालों में आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना कर आराधना की जा रही है। मंगलवार को दुर्गा पंचमी पर ग्राम रनगांव स्थित मलया माता शक्तिपीठ पर भक्तों ने 108 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ मोती महाराज मंदिर से होते हुए सौजना रोड स्थित प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर पहुंची। यहां संगीतमयी आरती कर श्रद्धा भाव से माता मंदिर पर चुनरी भेंट की गई। आयोजन समिति द्वारा चुनरी अर्पित करने के पश्चात कन्या भोज एवं प्रसाद वितरित किया गया। चुनरी यात्रा के दौरान ऊदल गंधर्व, आनंद कुमार, हरदास, हरिराम, भगवानदास, प्रभुदयाल, डॉ शिवकरन सिंह, अमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें