फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा जहरीला विषखापर, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को अयोध्यापुरी कॉलोनी स्थित ई-ब्लॉक के एक मकान में विषखापर घुस गया, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विषखापर को पकड़ा।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी शिक्षक राजकुमार के मकान में दोपहर ढाई बजे विषखापर घुस गया। यह देखकर सभी लोग घर के बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों को विषखापर की जानकारी होने पर सभी लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कॉलोनी के अधिकांश लोगों ने घरों के दरवाजों को बंद कर लिया। विषखापर की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को विषखापर ने काफी छकाया। लगभग एक घंटे के बाद वन कर्मियों ने विषखापर को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्ुम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास, पुष्पेंद्र व चालक गजराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें