फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 13.45 लाख रुपये के गबन का आरोपी पीएनबी बैंक कैशियर भेजा गया जेल

Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, एरच(झांसी)।

सार

शाखा प्रबंधक ने इस आरोप में कैशियर अखिलेश अहिरवार पुत्र विजय कुमार निवासी बिजौली के खिलाफ एरच थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक की बामौर शाखा के कैशियर ने हेराफेरी करके बैक का 13,45,900 रुपये का गबन कर दिया। शाखा प्रबंधक ने इस आरोप में कैशियर अखिलेश अहिरवार पुत्र विजय कुमार निवासी बिजौली के खिलाफ एरच थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक साजिद हुसैन ने पुलिस को बताया अखिलेश कुमार बैंक का कैशियर है। दो अप्रैल को बैंक का कामकाज खत्म बाद जब रकम का मिलान किया गया तब उसमें 13,45,900 रुपये कम मिले। इस पर अखिलेश से पूछताछ हुई लेकिन, वह कोई जवाब नहीं दे सका। वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक की लिखित तहरीर पर एरच पुलिस ने आरोपी कैशियर के खिलाफ गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में लग गई। मंगलवार सुबह उसके बामौर ब्लॉक के गेट के पास मौजूद होने की सूचना मिली।

पुलिस ने वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी त्रदीप सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार की है। आरोपी के मुताबिक उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया था। कर्जा पाटने की खातिर उसने ऐसा कदम उठाया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें