फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मेगावाट के मेगा सोलर पार्क का शिलान्यास करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी में स्थापित होने वाले मेगा सोलर पार्क की नींव रखेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के उत्पादन की दृष्टि से बुंदेलखंड का वातावरण एकदम अनुकूल है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और नेडा के बीच झांसी में मेगा सोलर पार्क लगाने का करार हुआ था। ये गरौठा तहसील के धसान नदी से सटे ग्राम सुजानपुरा, जसवंतपुरा, जलालपुरा, पुरा व खड़ौरा की 1366 हेक्टेअर भूमि पर स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए 2,734 किसानों से 28 साल की लीज पर जमीन ली गई है। 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल किले के मैदान से मेगा सोलर पार्क का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इसकी स्वीकृति मिल गई है।
विदित हो कि मेगा सोलर पार्क में सौर ऊर्जा से प्रतिदिन 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। ये देश के बड़े सोलर पार्कों में से एक होगा। शिलान्यास के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। जबकि, ज्यादातर किसानों से जमीन लीज पर लेने के लिए अनुबंध किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें