फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने उमा से पूछा: कारोबार में सरकार से कितनी मदद मिली?

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के दीनदयाल सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत बुंदेलखंड के बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर उमा कांति पाल से वर्चुअल संवाद किया। पीएम ने सबसे पहले उमा कांति को प्रणाम करते हुए उनकी पहल की सराहना की। पीएम ने उनसे पूछा कि बुंदेलखंड में चल रहे उनके दुग्ध कारोबार को सरकार से कितनी मदद मिली? इसके साथ ही दूध की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उमा को गुजरात में अमूल डेयरी प्लांट का भ्रमण करने का न्यौता भी दिया। साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री को महिलाओं के भ्रमण की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन

हमीरपुर के गांव बांकी की निवासी और दुग्ध समूह की निदेशक सदस्य उमाकांति पाल ने पीएम को बताया कि वह सुमेरपुर ब्लॉक की जय दुर्गे महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य और बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर मेंबर हैं। वह बीए, बीटीसी हैं। समूह के द्वारा झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट के 602 गांवों को शामिल करते हुये 26125 महिला किसानों को जोड़कर करीब 70 हजार लीटर दूध संग्रहण एवं व्यापार किया जा रहा है। कंपनी के सदस्य औसतन 6.7 लीटर प्रतिदिन दूध संग्रहण कर रहे हैं। बलिनी ने जुलाई 2021 के अंत तक लगभग 102 करोड़ रुपये दुग्ध उत्पादक सदस्यों के व्यक्तिगत बैंक खातों में हस्तांतरित किए हैं।
प्रधानमंत्री ने उमा से पूछा कि आप इस काम से कैसे जुड़ीं, तो उन्होंने कहा कि 2018 में बांदा आए अधिकारियों ने प्रशिक्षण देकर बलिनी से जोड़ा और हमारी किस्मत बदल गई। प्रधानमंत्री के दुग्ध की गुणवत्ता के बारे में पूछने पर बताया गांव-गांव उनके दुग्ध सेंटर हैं। जहां मशीनों के जरिए गुणवत्ता जांची जाती है। साथ ही सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि समूह की बहनों के खाते में माह की तीन, 13 और 23 तारीख को भुगतान जाता है। पीएम ने समूह की महिलाओं को गुजरात स्थित अमूल डेयरी का भ्रमण करने का न्यौता देते हुए सरकार की ओर से इंतजाम कराने की बात कही।
विज्ञापन

---------
शहद का उत्पादन करने का सुझाव भी दिया
प्रधानमंत्री ने उमाकांति पाल को शहद उत्पादन करने का सुझाव भी दिया। पीएम ने कहा कि खादी मिशन के जरिए शहद उत्पादन के लिए बॉक्स दिए जाते हैं, जिसके माध्यम से शहद उत्पादन कर अपना ब्रांड बनाकर आमदनी कर सकती हैं। जिस पर उमाकांति ने मोदी से कहा कि वे लोग इस कार्य को मन से करेंगी। पीएम ने पशुपालन के लिए भी प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने कहा बुंदेलखंड वीरांगनाओं की भूमि है। महिलाएं निर्भीक होकर आगे बढ़ें।
-------------
प्रधानमंत्री से बात होना कल्पना से परे : उमाकांति
झांसी में प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद के बाद बलिनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर उमाकांति पाल ने कहा, कभी कल्पना भी नहीं की थी कि हम जैसे दबे-कुचले लोग देश के प्रधानमंत्री से बात करेंगे। ये सब सोचकर एक सपने की तरह लग रहा है। आज जो कुछ भी हैं यह सब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की देन है। उनके खुद के घर में रोज 45 लीटर दूध होता है। जो बलिनी डेयरी में ही जाता है, जिससे हर माह करीब 90 से 95 हजार रुपये आमदनी होती है।
----------------
ये रहे मौजूद
संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम संजय पांडेय, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ. कंचन जायसवाल, उप सभापति सुनील नैनवानी, संजीव शृंगिऋषि, बलिनी मिल्क प्रोडयूसर ओपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें