फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्री सावधान: यात्रा के दौरान अगर आपको है ये आदत तो अब न करें ऐसा काम, कटेगा चालान, जाना होगा जेल

Sun, 27 Mar 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

अब यात्रियों की नींद में खलल डालने वालों पर कार्रवाई होने वाली है। इसकी जिम्मेदारी टीटीई को दी गई है। समझाने के बाद भी न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में रात के वक्त मोबाइल पर गाना बजाना यात्रियों के लिए आफत बनेगा। रात में गाना बजाकर दूसरे यात्रियों की नींद में खलल डालने पर कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। ऐसे यात्रियों की काउंसलिंग का जिम्मा टीटीई को सौंपा गया है। समझाने के बाद भी बाज नहीं आने पर आरपीएफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


अक्सर ट्रेनों में रात के वक्त यात्री मोबाइल पर गाने बजाते हैं। समूह में यात्रा करने वाले यात्री तेज आवाज में बातें करते हैं या फिर लाइट जलाकर रखते हैं। इससे अन्य यात्रियों को दिक्कत होती है। साथ ही कई बार झगड़े तक हो जाते हैं। पिछले कई दिनों में रेलवे के पास इसे लेकर तमाम शिकायतें पहुंची हैं। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

चालान काटने और धारा 145 के तहत कार्रवाई
ट्रेन में गाने बजाने की शिकायत पर टीटीई सीट पर पहुंचकर यात्री को समझाकर गाने बंद कराएंगे। इसके बाद भी यात्री नहीं मानता है और शिकायत मिलती है, तो टीटीई ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ को सूचित करेंगे। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी संबंधित यात्री का चालान काटने और धारा 145 के तहत कार्रवाई करेगी। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की नींद में खलल डालने पर टीटीई काउंसलिंग करेंगे। इसके बाद भी न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें