फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंटेनर में पीछे से टकराई पिकअप, महाकुंभ से लौट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/पूंछ। पूंछ थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में महाकुंभ से लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हैं। चालक को झपकी आने की वजह से पिकअप आगे जा रहे कंटेनर में जा घुसी। कंटेनर उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह से कंटेनर को रुकवाया।
महाराष्ट्र के धुले जिले से श्रद्धालुओं को लेकर बस महाकुंभ गई थी। श्रद्धालुओं के खाना के इंतजाम के लिए चार हलवाई भी पिकअप से साथ गए थे। महाकुंभ से सभी अयोध्या गए और फिर वहां से महाराष्ट्र लौट रहे थे। पिकअप को धुले जिले के बालापुर निवासी माधवराव पाटिल पुत्र भगवानदास चला रहा था। शुक्रवार को सुबह तकरीबन 11 बजे पिकअप कानपुर-झांसी हाइवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के सिकंदरा बाईपास पर पहुंची। इसी समय माधवराव को झपकी आ गई। इससे पिकअप आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में माधवराव की मौत हो गई, जबकि उसके साथी जीतू, गोपाल, कालू और कैलाश घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद कंटेनर के पीछे ही पिकअप फंस गई। इसके बावजूद चालक ने कंटेनर नहीं रोका और तकरीबन 200 मीटर तक पिकअप को घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने किसी तरह उसे रुकवाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। माधवराव पिकअप की केबिन में बुरी तरह फंस गया। क्रेन की मदद से पिकअप का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घायल साथी जीतू राजपूत ने बताया कि माधवराव पिकअप चलाता था। वह बड़ा ही मिलनसार व्यक्ति था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। मोंठ सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि एक पिकअप महाकुंभ से महाराष्ट्र जा रही थी। जो कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, चार घायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें