गरौठा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रही पांच साल की बच्ची को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव वालों ने मौके पर ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर ग्राम सिमरधा का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि ग्राम शीला निवासी नित्या बरार (5) पुत्री हरगोविंद बरार सड़क पार कर रही थी। तभी गुरसराय की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गरौठा पुलिस एवं 112 नं. ने बच्ची को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। संवाद