फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिनट में 800 के मोबाइल पर पहुंच गया था फिजिक्स का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महज सात मिनट के भीतर 800 छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर बीएससी द्वितीय वर्ष का फिजिक्स का द्वितीय प्रश्नपत्र पहुंच गया था। खास बात यह है कि जब पुलिस खुलासा करने में लगी तभी सभी ने अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया। पुलिस की सर्विलांस टीम ने इसका खुलासा किया है। डॉटा रिकवरी करने की कोशिश की जा रही है। जब्त किए गए सभी 32 मोबाइल का रिकार्ड बारीकी के साथ चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंगरा के श्रीराम महाविद्यालय के लिपिक राजदीप यादव द्वारा आउट किए गए पेपर की कॉपी बड़ी तेजी के साथ वायरल हुई। कुछ ही देर में यह पेपर बंगरा से झांसी तक आ गया। टहरौली में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तक पहुंच गया था। पूछताछ में शामिल पुलिस अफसरों के मुताबिक लिपिक जयप्रकाश की ड्यूटी महाविद्यालय में पेपर के बंडल बनाने में थी। बुधवार को सुबह 5.55 मिनट पर पेपर की सील खुली। इसके बाद सुबह 6.08 मिनट पर जयप्रकाश ने मोबाइल से फोटो खींच कर व्हाट्सएप के जरिए अपनी भतीजी को भेज दिया। उसकी भतीजी ने यह पेपर अपनी एक सहेली के अलावा अन्य चार छात्रों को भी भेज दिया। आखिरी में अजय भाष्कर के साथ ही दूसरे छात्र-छात्राओं तक 6.15 मिनट पर यह पेपर आ गया। उस समय तक इन लोगों ने अपने-अपने दोस्तों को भी पेपर की कापी फारवर्ड कर दी थी। जिनके पास पेपर थे, उन लोगों ने बाहर ही साल्व कर लिया था। यह छात्र चिट लेकर परीक्षा हाल में पहुंचे थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी के साथ पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें