फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी कोर्स वर्क के लिए बढ़े आवेदन

Sat, 16 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bundelkhand university, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स की प्रवेश परीक्षा सात अगस्त को होनी है। अब तक कोर्स वर्क परीक्षा के लिए 1700 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। इस बार बीते साल की तुलना में ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के अनुसार अब छात्र-छात्राओं को पीएचडी करने से पहले छह महीने का कोर्स वर्क करना पड़ता है। कोर्स वर्क पूरा होने के बाद परीक्षा होती है। परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं की आरडीसी कराकर पीएचडी के लिए विषय व गाइड आवंटित किए जाते हैं। अब विश्वविद्यालय नए कोर्स वर्क के लिए सात अगस्त को परीक्षा कराने जा रहा है। इसके लिए बिना लेट फीस के 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया था, लेकिन अब विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

पीएचडी समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 1450 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब तक करीब 1900 छात्र-छात्राएं पीएचडी कोर्स वर्क के लिए आवेदन कर चुके हैं। अभी भी छात्र-छात्राओं के पास आवेदन का मौका है। उन्होंने बताया कि कोर्स वर्क के लिए तैयारियां चल रहीं हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में 39 विषयों में पीएचडी की 323 सीट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें