फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : पवन की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया इलियास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा, बायोमीट्रिक उपस्थिति से पकड़ में आया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज केंद्र में पवन कुमार साहू की जगह मो. इलियास परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। बायोमीट्रिक उपस्थिति से मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में सीपरी बाजार थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पहली पाली में प्रयागराज के पवन कुमार साहू का ग्वालियर रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा केंद्र था। परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसके मिलान के दौरान पता चला कि पवन की जगह कोई और परीक्षा दे रहा है। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मो. इलियास बताया, जो वाराणसी का रहने वाला है। परीक्षा के नोडल अधिकारी और एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि इलियास को पुलिस पकड़कर सीपरी बाजार थाने ले गई। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें