फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विसर्जन के बाद भाई के साथ नहाने गया युवक नदी की तेज धार में बहा, तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोर उतारे

Sat, 06 Sep 2025 03:13 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लहचूरा में गणेश विसर्जन के बाद अपने बड़े भाई के साथ धसान नदी में नहाने गया युवक तेज धार में बह गया।
विज्ञापन
नदी में युवक को खोजते गोताखोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा में गणेश विसर्जन के बाद अपने बड़े भाई के साथ धसान नदी में नहाने गया युवक तेज धार में बह गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने उसकी तलाश मैं गोताखोरों को नदी में उतारा। करीब 3 घंटे तलाशने के बाद भी युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


लहचूरा कस्बा निवासी मोनू रैकवार 20 पुत्र करन अपने बड़े भाई के साथ शनिवार को गणेश विसर्जन के लिए गया था। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है उनके साथ आए लोग प्रतिमा का विसर्जन करके वापस लौट गए। इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे दोनों भाई नहाने के लिए नदी में चले आए। नहाने के दौरान मोनू तेज धार में बह गया। बड़े भाई ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह भी उसे नहीं ढूंढ सका। मोनू के बह जाने पर उसने शोर मचाया। युवक की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। गोताखोर उसे नदी में तलाश रहे हैं। एसपी आरए डॉक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक युवक का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें