फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन झांसी रेलवे स्टेशन से बिके मात्र 88 जनरल टिकट

विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए कोच में बैठते यात्री।
विज्ञापन
पहले दिन झांसी रेलवे स्टेशन से बिके 88 जनरल टिकट
विज्ञापन

झांसी। एक अप्रैल को संचालित हुई दो पैसेंजर ट्रेनों के लिए केवल 88 जनरल टिकट बिके। जिन पर यात्रियों ने झांसी से कानपुर और मानिकपुर के बीच अलग-अलग स्टेशनों के लिए यात्रा की। सुबह छह बजे से अनारक्षित विंडो को खोला गया था।
कोरोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से शुरू हुआ। रेलवे बोर्ड के आदेश पर ट्रेन नंबर 01815 झांसी-मानिकपुर और ट्रेन नंबर 01813 झांसी- कानपुर संचालित की गई। झांसी कानपुर पैसेंजर सुबह 08.50 बजे और झांसी -मानिकपुर शाम 5.25 बजे रवाना हुई। झांसी से कानपुर के लिए बीस और मानिकपुर के लिए 68 यात्रियों ने जनरल टिकट पर यात्रा की। सुबह छह बजे से ही अनारक्षित टिकट खिड़कियों को खोला गया। दिन भर टिकटों की बिक्री के लिए तीन काउंटर खोले गए। टिकट लेने से लेकर यात्रा के लिए यात्रियों को कोरोना के नियम का पालन कराया गया। मास्क पहनकर ही यात्रियों को सफर की अनुमति मिली। चेकिंग स्टाफ ने पूरे नियम कानून का पालन कराने के बाद प्लेटफार्म व ट्रेन में इंट्री कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

174 लोगों ने खरीदें प्लेटफार्म टिकट
झांसी। कोरोना काल में रेलवे स्टेशन पर बंद हुई प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 174 लोगों ने प्लेटफार्म टिकट खरीदे। लोगों को एक टिकट के तीस रुपये चुकाने पडे़। ये सभी अपने परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने पहुंचे थे। पिछले साल मार्च में कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद प्लेेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। लेकिन, यात्रियों के अलावा अन्य किसी को स्टेशन पर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। दो दिन पहले अनुमति मिलने के बाद एक अप्रैल से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें