फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
कुएं में गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन

झांसी। खेत पर बने कुएं के बगल में सोते समय किसान उसी में जाकर गिर पड़ा। कुएं में पत्थर पडे़ होने से गंभीर चोटें आने से किसान की मौत हो गई।
बुधवार की रात बड़ागांव थाना क्षेत्र के दिगारा गांव निवासी मुल्लू अहिरवार (70) अपने खेत पर बने कुएं के पास में ही सो रहे थे। रात में अचानक सोते समय कुएं में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका पुत्र रामकुमार खेत पर पहुंचा। यहां कुएं में पिता को पड़ा देख घबरा गया। ग्रामीणों के सहयोग से उनको कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कुएं में पानी नहीं था। पत्थर पड़े होने के कारण किसान के शरीर में कई चोटें आने से उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें