फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने लगाई फांसी, चार दिन बाद दरवाजा तोड़कर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगरा के शिवशंकर कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के तीन-चार दिन बाद सोमवार देर शाम घर से बदबू आने पर उसकी मौत के बारे में मालूम चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक रमेश अहिरवार (40) पुत्र रामनरेश गोविंद चौराहा स्थित एक दुकान में काम करता था। वह पत्नी के साथ नगरा की शिवशंकर कॉलोनी मेें रहता था। 24 मार्च को उसका पत्नी भारती के संग झगड़ा हो गया था, दोनों में मारपीट भी हुई। इससे गुस्साए रमेश ने भारती को कई तमाचे जड़ दिए। भारती ने यह बात अपनी मां को बताई तो अगले दिन 25 मार्च को उसकी मां नगरा आई और भारती को अपने साथ अठौंदना गांव स्थित मायके लेकर चली गई। पत्नी के जाने के बाद रमेश परेशान हो गया। उसने मोबाइल पर भारती से वापस आने की विनती भी की, लेकिन भारती की मां उसे वापस भेजने को राजी नहीं हुई।
इधर, तीन-चार दिन से रमेश का पता न चलने पर सोमवार की शाम को उसका मामा संजय उसे खोजते हुए घर पहुंचा। यहां घर के बाहर दुर्गंध उठने से संजय ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर का दरवाजा तोड़ने पर रमेश का शव फंदे से लटका हुआ था। करीब तीन-चार दिन पहले ही उसने फांसी लगा ली थी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। संजय के बहुत शराब पीने की बात भी मालूम चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें