फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नई बस्ती में युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव लटका देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। नई बस्ती चौकी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के नई बस्ती निवासी सुनील प्रजापति (35) पुत्र वृंदावन पेंटर का काम करता था। छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में मां-बाप के अलावा पत्नी, चार साल का बेटा अंकित एवं डेढ़ साल की बिटिया श्रुति है। परिजनों का कहना है सुनील शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर ही घर लौटता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था।
सोमवार शाम भी सुनील काफी शराब पीकर घर आया था। इसको लेकर पत्नी ने उसे टोका तो सुनील झगड़ने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। गुस्से में सुनील ने खाना भी नहीं खाया। उसकी पत्नी घर की तीसरी मंजिल पर सास के कमरे में चली गई। रात करीब 11 बजे जब वह नीचे अपने कमरे में गई तब सुनील फांसी के फंदे पर लटका था। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक छानबीन में भी पारिवारिक विवाद ही सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें