फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः अक्तूबर से शुरू होंगे यात्री विश्रामालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे बोर्ड अक्तूबर से स्टेशनों पर यात्री विश्रामालय शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कोरोना महामारी के चलते विश्रामालयों की सुविधा को 20 मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था। इससे रेलवे को हर माह करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। झांसी मंडल के भी 13 स्टेशनों पर यात्री विश्रामालय स्थित हैं, जिनमें यात्रियों के ठहरने के लिए डोरमेट्री पलंग, एसी व नॉन एसी कमरों की व्यवस्था है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते 20 मार्च 2020 से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है। उसी समय सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थित यात्री विश्रामालय की बुकिंग को भी बंद कर दिया गया। विश्रामालय में यात्रियों को किफायती दामों में ठहरने के लिए एसी, नॉन एसी व डोरमेट्री पलंग उपलब्ध हो जाते हैं। इस सुविधा के बंद होने से तमाम यात्री परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में अधिकांश नियमित ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। अन्य यात्री सुविधाएं भी धीरे- धीरे पटरी पर लौटने लगीं हैं। इसी पहल के तहत अब अक्तूबर से यात्री विश्रामालयों को चालू करने व यात्रियों को ट्रेन में कंबल व चादर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री विश्रामालय चालू करने के लिए रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है।
मंडल के 13 स्टेशनों पर सुविधा
झांसी रेल मंडल के झांसी, मुरैना, बांदा, महोबा, हरपालपुर, खजुराहो, उरई, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, पुखरायां, सोनागिर, ललितपुर व डबरा स्टेशन पर यात्री विश्रामालय स्थित हैं। इनमें झांसी स्टेशन के विश्रामालय में दो एसी, तीन नॉन एसी कमरे, एक एसी डोरमेट्री व एक नॉन एसी डोरमेट्री उपलब्ध है। उक्त विश्रामालयों से हर माह मंडल को दस लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें