झांसी। जीआरपी में तैनात एक सिपाही का फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एक व्यक्ति को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में सिपाही को बयान के लिए फिरोजाबाद बुलाया गया है।
जीआरपी में तैनात एक सिपाही डेढ़ माह पहले फिरोजाबाद से स्थानांतरण होकर झांसी आया है। फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान सिपाही ने एक व्यक्ति को मुफ्त में शराब न देने पर मोबाइल पर धमकी दी थी। यह ऑडियो वायरल हो गया। इस बात का पता लगने पर सीओ फिरोजाबाद ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ फिरोजाबाद ने सीओ जीआरपी झांसी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। साथ ही सिपाही को बयान के लिए भेजने के लिए कहा है।