फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनदेखी से उजड़े पार्क, न सफाई न सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर में पार्कों के सुंदरीकरण के दावों के बीच आवास विकास क्षेत्र के पार्क नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। वार्ड 41 में पार्कों की हालत दयनीय है, जहां झूले टूटे हैं, सीटें क्षतिग्रस्त हैं और दीवारें भी टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई, माली या सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों के मनोरंजन के लिए बने इन पार्कों में खेलने के इंतजाम भी दुरुस्त नहीं हैं। चित्रगुप्त पार्क, गजानन पार्क और चौबे डिस्क के सामने बने पार्क समेत अन्य सार्वजनिक स्थल बदहाल हैं। स्थानीय लोग और बच्चे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेल रहे हैं।
स्थानीय निवासी सत्यम यादव ने पार्कों की बदहाली को लेकर नगर आयुक्त को कई बार पत्र दिए, पर सुधार नहीं हुआ। माली न होने से हरियाली प्रभावित है और सुरक्षा गार्ड न होने से अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। गंदगी और टूटे उपकरण सुरक्षा के लिए भी चिंताजनक हैं। नगर निगम को अब ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, जिसमें स्थलीय निरीक्षण और मरम्मत शामिल है। कूड़ेदान, नियमित सफाई, माली और सुरक्षा गार्ड की तैनाती के साथ रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

कोट
आवास विकास के सभी पार्कों की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी। जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैंं उनका निर्माण कराया जाएगा। किस्त मिलते ही अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

राजवीर सिंह- मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें