झांसी। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक रवि शर्मा ने अपनी पत्नी सुनीता शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झांसी में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण एवं श्री हनुमंत कथा के भव्य धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 4 से 10 दिसंबर तक कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा श्री शिव महापुराण कथा एवं 11 से 13 दिसंबर 2026 तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) द्वारा हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। ब्यूरो