फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक प्रकरण: शासन सख्त, बीयू से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीएससी सेकेंड ईयर के भौतिक विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र लीक होने के प्रकरण में शासन सख्त हो गया। शासन की तरफ से बृहस्पतिवार को बीयू प्रशासन को पत्र भेजा गया और मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बीयू के बुधवार को आउट हुए पेपर के प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। शासन भी इस मामले पर गहनता से नजर गड़ाए हुए हैं। पुलिस-प्रशासन को जल्द ही मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार बीयू प्रशासन से इनपुट जुटा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की पिछले कई दिनों की फुटेज भी मांगी गई है। इसी बीच, बृहस्पतिवार को शासन ने बीयू प्रशासन से तत्काल पेपर लीक मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। शासन से पत्र आने के बाद बीयू में हड़कंप मच गया। आनन-फानन बीयू के अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए। माना जा रहा है कि शासन इस प्रकरण में कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें